इस समस्त श्रृष्टि में इंसान ही मात्र एक ऐसा गोचर है जिसे इश्वर ने बिवेक दिया है , यह बात अलग है की किसी को कम और किसी को ज्यादा दिया है . युवा जन सेवा समिति अपने अथक प्रयासों से इश्वर के दिए इस अंतर को कम करने की कोशिश में सदैव तत्पर है . युवा जन सेवा समिति मात्र पन्नो की परिकल्पना नहीं है, बल्कि कर्म की परिभाषा को सार्थक रूप देने वाली संस्था है . समिति का एक - एक कण मनुष्य में इश्वर की उपस्थिति को दर्शाता है .
समिति के उद्देश्य -
* विकलांगो तथा असहायों की सहायता करना संघटन का मुख्य उद्देश्य है
* अपने गाँव प्रदेश और राष्ट्र के विकास में सहयोग संघटन का दूसरा मुख्य उद्देश्य है
* राष्ट्र में व्याप्त भ्रष्टचार और इससे जुड़े देशद्रोहियों को कड़ी सजा दिलवाना संघठन का एक और मुख्य उद्देश्य है
* आतंक और अत्याचार का हर संभव विरोध .
* सरकारी एवं व्यक्तिगत शिवरों की मदद से ज़रूरतमंदो की देखरेख एवं हर संभव सेवा प्रदान करना
* सरकार की कल्याण कारी नीतियों में सरकार की मदद करना
* देश की संस्कृति को और बेहतर रूप देने के लिए समय - समय पर जन जागरूकता अभियान और संस्कृतिक सांस्कृतिक
आयोजन करना ।






